Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

आईसीसी ने लगाई बीसीसीआई को डांट

मुंबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जमकर फटकार लगाई और बोर्ड ने गलती मानते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा।

दरअसल मामला है कि कानपुर की पिच का। पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई थी तब कानपुर स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हुए मैच में पिच को लेकर सवाल खड़े किए गए थे।

इस मामले में आईसीसी ने पत्र लिखकर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक पिच निम्न स्तर की थी। आईसीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बोर्ड खयाल रखे कि इस तरह की पिचें न बनाई जाएं और उन पर अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन न किया जाए अन्यथा कार्रवाई की जा सकती है।

बोर्ड ने अपनी गलती मानते हुए लिखा है कि इस बात का विशेष ध्यान भविष्य में रखा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: