bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार को सहायता रोकी

संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा है कि उसने फिलहाल म्यांमार को सहायता सामग्री भेजना रोक दिया है क्योंकि पहली खेप को वहाँ की सरकार ने जब्त कर लिया है।

बीबीसी की खबर के मुताबिक विश्व खाद्य कार्यक्रम ने शुक्रवार को कहा कि म्यांमार की सैनिक सरकार ने उस राहत सामग्री को जब्त कर लिया है जो तूफान से प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई थी।

संगठन ने कहा है कि म्यांमार सरकार के इस क़दम के बाद उनके पास तब तक सहायता सामग्री रोकने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है जब तक कि इस विवाद को हल नहीं कर लिया जाता है।

ग़ौरतलब है कि म्यांमार में गत शनिवार को आए भीषण तूफान में 23 हज़ार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, हालांकि गैर सरकारी संगठनों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो सकती है।

इससे पहले म्यांमार सरकार ने स्पष्ट किया कि वह तूफान पीड़ितों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता चाहता है लेकिन वो किसी भी सूरत में विदेशी सहायताकर्मियों को स्वीकार नहीं करेगा। म्यांमार के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि सरकार तूफान से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में खुद राहत और सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: