HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पुलिस से जुड़ा एक और सैक्स स्कैंडल खुला

चंडीगढ़.हाईकोर्ट में पंजाब पुलिस की धुलाई के अगले ही दिन महकमे की दागदार छवि पर एक और धब्बा लग गया। मोगा और लुधियाना सैक्स स्कैंडल के बाद अब पुलिस से जुड़ा एक और सैक्स स्कैंडल फिरोजपुर में सामने आया है। जलालाबाद के एसएचओ पर एक युवती के साथ मिलकर सैक्स रैकेट चलाने और पैसेवालों को ब्लैकमेल कर उगाही करने के आरोप लगाए गए हैं।

शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जलालाबाद की एक महिला मोनिका ने याचिका दायर कर इस गैंग से जान बचाने और केस सीबीआई के हवाले करने की गुहार की।

सुनवाई के बाद जस्टिस एमएम कुमार और जस्टिस सबीना ने नोटिस जारी कर पंजाब सरकार, डीजीपी, फिरोजपुर एसएसपी और जलालाबाद सिटी के एसएचओ सुखदेव सिंह को 15 मई तक जवाब देने को कहा है। याचिकाक.र्ता का कहना है कि उसके मकान में रहने वाली पूनम नाम की युवती को सिटी पुलिस 2007 में किसी मामले में गिरफ्तार करके थाने ले गई।

जब वह पूनम को छुड़वाने गई तो एसएचओ सुखदेव सिंह ने उसे और पूनम को मोगा सैक्स रैकेट की तर्ज पर ही पैसेवालों से रकम ऐंठने की तरकीब सुझाई। उसने कमाई आधी-आधी बांटने की पेशकश भी की। मोनिका ने एसएचओ की बात नहीं मानी लेकिन पूनम राजी हो गई। पूनम लोगों को सैक्स के लिए बुलाती और एसएचओ रेड मारकर उन्हें पकड़ता और इज्जत बचाने के नाम पर लोगों से मनमानी रकम ऐंठता।

मोनिका का कहना है कि अब एसएचओ उसे इस धंधे में आने के लिए मजबूर कर रहा है। उसने आरोपियों पर कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: