News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.नॉर्थ इंडिया की लड़कियां इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम में शामिल होकर मिताली राज और झूलन गोस्वामी की तरह नाम कमाने का ख्वाब देख सकती हैं। यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट इनके लिए अंडर-14 गल्र्स रीजनल क्रिकेट अकादमी शुरू करने जा रहा है। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में इस समय ब्वॉयज अंडर-10 क्रिकेट अकादमी चला रहा डिपार्टमेंट गल्र्स अकादमी के लिए भी 24 खिलाड़ियों का चयन करेगा।
इसके लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी और दिल्ली में ट्रॉयल लिए जाएंगे। ट्रॉयल के बाद स्किल और फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। ये टेस्ट क्लीयर करने वाली लड़कियों को अकादमी में जगह दी जाएगी।
ट्रायल इसी माह : सेक्टर-16 स्टेडियम के कोच हरीश शर्मा ने बताया कि गल्र्स अकादमी के लिए मई के अंतिम हफ्ते से ट्रॉयल शुरू किए जाएंगे। नॉर्थ रीजन में पहली बार गल्र्स के लिए ऐसी अकादमी शुरू की जा रहा है।
लड़कों की तरह कठिन नहीं होगा टेस्ट :
ब्वॉयज की तरह गल्र्स को ज्यादा मुश्किल फिटनेस टेस्ट नहीं देना होगा, लेकिन उन्हें यह टेस्ट पास जरूर करना होगा। फिटनेस टेस्ट में शटल रन, स्टेडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसन बॉल थ्रो, 30 मीटर स्प्रिंट और 400 मीटर रेस शामिल होगी। स्किल और फिटनेस टेस्ट 100 अंकों का होगा। इसमें 50 मार्क्स स्किल के और 50 फिटनेस के होंगे।
वीडियो एनालिसिस :
इसी सत्र से खिलाड़ियों का वीडियो एनालिसिस और स्किल टीचिंग प्रोग्राम भी शुरू होगा। यह ब्वॉयज और गल्र्स दोनों के लिए होगा।