HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

नेशनल प्लेयर बोला, चपरासी ही रख लो

चंडीगढ़‘सर.. ये मेडल और प्रमाण-पत्र खाने को नहीं देते। ..पेट तो रोटी से भरता है। मुझे नौकरी पर रख लो..चाहे चपरासी ही रख लो..।’ ये कहना था वेट लिफ्टिंग में नेशनल लेवल के प्लेयर श्रीनिवास का। उसने डीजीपी रंजीव दलाल के सामने जब बीस से अधिक मेडल और प्रमाण-पत्र रखकर नौकरी मांगी तो एक बारगी डीजीपी भी सोचने को मजबूर हो गए।

वेट लिफ्टिंग में स्टेट लेवल पर कई गोल्ड मेडल जीत चुका श्रीनिवास पुत्र रूलिया राम मूल रूप से महम का रहने वाला है। नेशनल लेवल की भी कई प्रतियोगिताओं में उसने भाग लिया है लेकिन अब रोजी-रोटी का कोई स्थायी साधन नहीं होने के कारण अभ्यास छूट चुका है।

चार बेटियां का पिता श्रीनिवास कहता है, ‘जल्दी ही कोई नौकरी नहीं मिली तो उम्र भी निकल जाएगी। इन मेडल से पेट नहीं भरता। जहां जाता हूं..मेडल देखते हैं पर नौकरी कोई नहीं देता। अब तो चपरासी की नौकरी मिल जाए तो वह भी कर लूंगा।’

खादी की तो लिहाज कर

डीजीपी से मिलते समय श्रीनिवास सफेद कुर्ते-पायजामे में था। जब वह चतुर्थ श्रेणी स्तर की नौकरी मांग रहा था तो एक पुलिस अधिकारी बोला, ‘कम से कम इस खादी का तो लिहाज कर। यह बहुत बड़ी चीज है। खादी पहनने वाले को इतनी छोटी नौकरी हम नहीं दे सकते।’

प्रयास करेंगे : डीजीपीरंजीव दलाल ने श्रीनिवास को भरोसा दिलाया कि वह उसके लिए प्रयास करेंगे। पता करेंगे कि कहां इस श्रेणी का खाली पद है। पद मिला तो नौकरी दिलवाने की कोशिश करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: