मुंबई
स्टार क्रिकेटर्स की फौज, सेक्सी चीयरलीडर्स और मंहगे विज्ञापनों से सजे इंडियन प्रीमियर लीग को कवर रहे सोनी चैनल के एंकर्स की फौज में जो एक चेहरा मिसिंग है वो है मंदिरा बेदी का। 2003 वल्र्ड कप से लेकर 2007 तक कई सीरीज में सोनी की तरफ से ‘एक्सट्रा इनिंग्स’ में एंकर रह चुकी मंदिरा बेदी भी इस बात से खफा हैं कि उन्हें आईपीएल में क्यों शामिल नहीं किया गया।
मंदिर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, आपको यह सवाल सोनी चैनल के अधिकारियों से पूछना चाहिए कि उन्होंने मूझे आईपीएल के लिए क्यों अप्रोच नहीं किया। मंदिरा ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे आईपीएल में क्यों नहीं लिया। मैं भी इस बात से काफी दुखी हूं। मंदिरा ने कहा कि वे भी आईपीएल का हिस्सा बनाना चाहती थीं।
हम यंग लोग चाहते थे: स्नेहा
सैट मैक्स की बिजनिस हैड स्नेहा रजनी ने कहा कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट और आईपीएल में मौजूद ग्लेमर अपने आप में एक पूरा इंटरटेनमेंट पैकेज है। हमारी जानकारी के अनुसार आईपीएल देखने वालों में 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। स्नेहा ने कहा, हम यूथ ऑडियंस को कैश करना चाहते थे।
हमने आईपीएल में कुछ नए और यंग चेहरों को जगह दी। जहां तक मंदिरा बेदी बेदी का सवाल है तो उन्होंने 2003 में अच्छा असर छोड़ा था। सैट मैक्स की बिजनिस हैड ने कहा कि वे वनडे मैचों के लिए फिर से मंदिर को जरूर अप्रोच करना चाहेंगी।
एक महिला एंकर गेम में मिर्च-मसाला एड करती है। अगर वह कुछ सही करती है तो वह न्यूज बनती है और अगर वह कुछ गलत करती है तो वह उससे भी बड़ी खबर बनती है। अच्छा होता अगर आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा महिला एंकर्स होती।
-रोशनी चोपड़ा, एंकर
मैं क्रिकेट शो में उसी महिला को पसंद करता हूं जो क्रिकेट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानती हो। बिना जानकारी के अच्छा चेहरा होना बेकार है। मंदिरा ने क्रिकेट एंकर रहते बड़ा अच्छा काम किया है। जहां तक आईपीएल में मौजूद एंकर्स का सवाल है तो वे भी बेहद अच्छा काम कर रहे हैं।
- सुनील शेट्टी, एक्टर