HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

आनंद ने दिए बच्चों को टिप्स

चंडीगढ़. चेस एक यूनिक गेम है जो लोगों के दिमाग को मजबूत बनाता है। यह हमारी मानसिक विकास में भी काफी सहायक साबित होता है। वल्र्ड चेस चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने एनआईआईटी (निट) माइंड चेस अकादमी के उद्घाटन पर यह बात स्टूडेंट्स से कही। निट के ब्रांड अंबेसडर आनंद ने दिल्ली से वीडियो क्रान्फ्रेसिंग के जरिए चंडीगढ़ के सेक्टर-34 निट सेंटर के अलावा अहमदाबाद, बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, पूणो और भुवनेश्वर में 300 स्टूडेंट से बातचीत की।

आनंद ने चेस के टिप्स देते हुए कहा कि इस खेल से एकाग्रता बढ़ती है जो हमे आगे चल कर सफलता दिलाती है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को चेस खेलना चाहिए। 2002-03 में शुरू एनआईआईटी (निट) द्वारा शुरू हुई माइंड चेस अकादमी से 6180 क्लब जुड़े हुए हैं जिनमें एक लाख 75 हजार स्टूडेंट शामिल हैं। निट स्टूडेंट को अकादमी में ऑन लाइन और ऑफ लाइन फॉर्मेट चेस खेलने का अवसर देती है। स्टूडेंट अपनी कंप्यूटर की पढ़ाई के बाद चेस खेलने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा वे विश्वनाथन आनंद से चेस के टिप्स भी ले सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: