bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

‘वाह दिल्ली’ पर हुडा ने ठोंका 15000 जुर्माना

पंचकूलाराजौंद से कांग्रेसी एमएलए सतविंद्र सिंह राणा की ओर से सेक्टर-5 में ‘वाह दिल्ली’ रेस्तरां से सटे पब्लिक पार्क में सोमवार रात दी गई पार्टी को लेकर हुडा ने शुक्रवार को रेस्तरां पर 15 हजार रुपए जुर्माना ठोंक दिया। जुर्माना हुडा ने रेस्तरां मैनेजमेंट पर लगाया और राणा मैनेजमेंट में पार्टनर हैं। संकेत मिले हैं कि इश्यू को सैटल कराने में अंदरखाते प्रशासन के स्तर पर भी काफी रुचि ली गई।

हाथों-हाथ भरा जुर्माना : ‘वाह दिल्ली’ मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही शुक्रवार को जुर्माने का भुगतान कर दिया। अंदर की बात: चंडीगढ़ भास्कर में मंगलवार को खबर छपने के बाद रेस्तरां मैनेजमेंट ने हुडा के इस्टेट ऑफिसर को बुकिंग/परमिशन संबंधी लैटर लिखा। राणा ने भास्कर के परमीशन संबंधी पूछे जाने पर कहा था कि मैंने पार्टी के लिए परमीशन देने के संदर्भ में पंचकूला के डीसी को लिखा था। शनि, रविवार की छुट्टी आ गई थी, शायद इसलिए परमीशन कनवे नहीं हो पाई। परमीशन के लिए इस्टेट ऑफिसर के नाम लैटर लिखने की बात बाद में ध्यान में लाई गई।

शरीक हुए थे कई वीआईपी :

राणा ने शादी की 25वीं सालगिरह पर ‘सिल्वर जुबली पार्क’ में शानदार पार्टी दी थी। इसमें सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वीआईपी शरीक हुए थे।

लैटर दस्ती मिला :

राणा की पार्टी के लिए परमिशन देने/बुकिंग करने संबंधी हुडा के इस्टेट ऑफिस को ‘वाह दिल्ली’ मैनेजमेंट की तरफ से लिखा गया एक दस्ती लैटर उचित कार्रवाई के लिए शुक्रवार को हॉर्टिकल्चर विंग को मिला।

विंग के सक्षम अधिकारी ने अप्रूवल देने की बजाय इस टिप्पणी के साथ 15 हजार जुर्माना ठोंक दिया कि पार्टी पार्क में नियमों के खिलाफ हुई। गौरतलब है कि हुडा शहर में अन्य पार्र्को में शादी या किसी पार्टी के संदर्भ में पांच हजार रुपए वसूलता है।

क्यों लगा जुर्माना पार्टी के चलते पार्क को तो नुकसान हुआ ही, रोज सुबह-शाम लोगों की सैर में भी खलल पड़ा था। हुडा के कायदे के अनुसार सिल्वर जुबली पार्क में कोई पार्टी अरेंज नहीं की जा सकती।

तमिंद्र बन्नी, मैनेजर वाह दिली: पार्टी का इश्यू सैटल हो गया है। हुडा ने जो भी फाइन किया, हमने जमा करा दिया है।

महावीर कौशिक, इस्टेट आफिसर हुडा पंचकूला: पार्टी के संदर्भ में एक्शन हुडा के हॉर्टिकल्चर विंग ने लेना है। विंग ही शहर में पब्लिक पार्क मेंटेन करता है और नियमानुसार एक्शन लिया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: