bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

पीएससी जल्द कराएं वर्ना हमारी उम्र निकल जाएगी

इंदौर. गुरुवार को कुछ छात्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिले और कहने लगे राज्य सेवा परीक्षा (पीएससी) जल्दी कराएं नहीं तो हमारी उम्र निकल जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द ही परीक्षा कराए जाने का आश्वासन दिया।

आठ साल में (2000 से 08 तक) अब तक केवल दो बार (वर्ष 2003 व 2005 में) राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा हुई है। छत्तीसगढ़ के विभाजन और आरक्षण संबंधी मामला कोर्ट में होने से यह परीक्षा लंबे समय तक नहीं हो सकी थी।

वर्तमान स्थिति में नए पाठच्यक्रम को लेकर ये परीक्षा नहीं की जा रही है। परीक्षा की तैयारी कर रहे महेश कुमार, मंगल त्रिवेदी, मनीष राठौर और प्रमोद वर्मा का कहना है हमने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आयोग द्वारा तैयार पाठ्यक्रम को जल्द मंजूरी दी जाए या पुराने पाठ्यक्रम से परीक्षा हो।

उधर, आयोग के सचिव निर्मल उपाध्याय का कहना है हमारी तैयारी पूरी है। नया पाठ्यक्रम इसलिए तैयार किया गया ताकि परीक्षा का स्तर संघ लोक सेवा आयोग के समकक्ष हो जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: