HomeNewsMetrosIndore Indore

कॉलेजों में कमी मिली तो मान्यता समाप्त होगी

इंदौर. बेचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) के कॉलेज संचालकों को खराब रिजल्ट आने पर कुलपति ने जमकर फटकार लगाई। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में हुई बैठक में कुलपति ने कॉलेज संचालकों से कहा छात्रों केा भविष्य खराब करना बंद करें। उन्होंने कॉलेजों में छात्रों की प्रवेश परीक्षा और कॉलेजों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही बदहाल कॉलेजों की मान्यता खत्म करने का कहा। वहीं सभी कॉलेजों को नोटिस देने का तय किया गया।

गुरुवार को कुलपति डॉ. भागीरथ प्रसाद ने छात्रों की बात सुनी और शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन की। उन्हें बताया गया कि पेरामेडिकल कॉलेज में 12वीं में 50 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को बिना किसी प्रवेश परीक्षा के एडमिशन दे दिया जाता है। न पर्याप्त फैकल्टी हैं और न योग्य।

प्रबंधन का काम मनमानी फीस वसूलना ही रह गया है। तय हुआ कि छात्रों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही एडमिशन दिया जाए। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। पेरामेडिकल कॉलेजों को तीन माह में छात्रों की उपस्थिति यूनिवर्सिटी को भेजना होगी।

बैठक में अरबिंदो, इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, चोइथराम, एमजीएम, देवी अहिल्या पेरामेडिकल व ब्रजमोहन इंस्टिट्यूट ऑफ पेरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर व प्रबंधन से जुड़े लोग मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: