बंगलौरकर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में ११ जिलों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। आज 89 सीटों के लिए 73 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहें है। मतदान के लिए राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस , भाजपा और जेडीएस के बीच है ।
राज्य में कुल 224 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होना हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 16 और 22 मई को होना है और मतों की गणना 25 मई को होगी।
पहले चरण की खास बातें
पहले चरण में कुल सीट 89
पहले चरण में कुल मतदाता १ करोड़ 73लाख
उम्मीदवार 953
निर्दलीय 440