HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

आंसुओं से भरे नेहा के नयना

मुंबईबॉलीवुड में कलाकारों के साथ मजाक कर उन्हें बेबकूफ बनाना आम बात है, लेकिन शूटिंग के पहले ही दिन अगर किसी नई लड़की के साथ इस तहर का प्रेन्क किया जाए तो हालत समझी जा सकती है। नवोदित अभिनेत्री नेहा ओबराय के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसके कारण वे अपने आंसू रोक नहीं पाईं।

अपने साथ हुए इस मजाक की जानकारी नेहा ने खुद ही दी। गौरतलब है कि नेहा की फिल्म ‘वुडस्टॉक विला’ बन कर तैयार हो गई है और अब जल्दी ही प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म का निर्माण संजय गुप्ता, शोभा कपूर और एकता कपूर कर रहे हैं। इसी फिल्म के सेट पर शूटिंग के पहले दिन ही नेहा के साथ यह मजाक किया गया। नेहा ने बताया, शूटिंग का पहला ही दिन था और वे बहुत ही उत्साहित थीं। निर्देशक हंसल मेहता ने उन्हें और सिकंदर को शॉट समझा दिया था और वे शूटिंग करने ही वाले थे। अचानक हंसल ने शूटिंग थोड़ी देर बाद करने की बात कही और नेहा को मेकअप रूम में भेज दिया गया। काफी समय हुआ फिर भी शूटिंग के लिए बुलावा न आने से वे परेशान हो गइर्ं। इतने में एक स्पॉट बॉय ने बताया कि सेट पर हंसल मेहता और सिकंदर में जम कर झगड़ा हुआ है और दोनों अभी भी एक दूसरे से झगड़ रहे हैं।

नेहा तुरंत ही सेट पर भागीं और देखा कि वाकई दोनों झगड़ा कर रहे हैं। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई थी। उनकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था। नेहा ने सोचा कि दोनों को शांत किया जाए और वे उनमें सुहल कराने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन दोनों को गुस्से में देखकर वे हिम्मत नहीं कर पाईं। पहले ही दिन सेट पर इस तरह का झगड़ा देखकर नेहा को लगा कि अब यह फिल्म बंद होगी और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

नेहा की आंखों में आंसू देखकर तुरंत ही दोनों ने झगड़ा खत्म किया और बताया कि वे नेहा के साथ मजाक कर रहे थे, यह कोई झगड़ा नहीं था। नेहा समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर हुआ क्या है, क्योंकि वे हंस भी रहीं थीं और उनकी आंखों में आंसू भी थे। नेहा ने कहा कि इस मजाक में इतनी हकीकत थी कि ‘जीवन भर उन्हें इस फिल्म की शूटिंग का पहला दिन याद रहेगा।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: