News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. एसबीआर कालेज सब स्टेशन में करेंट ट्रांसफार्मर (सीटी) उड़ने से सुधार कार्य में लगे दो विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स दाखिल किया गया था, जहां उनकी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखकर अपोलो रिफर कर दिया गया। घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
नेहरू नगर डिविजन अंतर्गत एसबीआर कालेज सब स्टेशन में शुक्रवार को अचानक खराबी आ गई, जिससे क्षेत्र में बिजली बंद हो गई। सूचना मिलते ही सुधार कार्य के लिए नेहरू नगर में पदस्थ लाइनमेन कल्लू खान व शंकर वर्मा सहित अमले को मौके पर भेजा गया। इस दौरान दोनों लाइनमेन सब स्टेशन से सप्लाई बंद कर सुधार कर रहे थे।
सुधार हो जाने के बाद उन्होंने सप्लाई चालू कराई, लेकिन चालू होते ही करेंट ट्रांसफार्मर उड़ गया। ज्ञात हो कि करेंट ट्रांसफार्मर तेल से भरा होता है, जिसमें ब्लास्ट होते ही गरम तेल दोनों लाइनमेनों के ऊपर जा गिरा। गरम तेल की चपेट में आकर कल्लू खान 25 प्रतिशत व शंकर वर्मा 10 प्रतिशत झुलस गए। उन्हें तत्काल सिम्स ले जाया गया, जहां से उन्हें अपोलो भेजा दिया गया।
फिर हो सकता था हादसा
सीटी फूटने का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि इसी सब स्टेशन में दूसरे स्थान पर लगाया गया सीटी ब्लास्ट हो गया। दूसरा सीटी जिस समय ब्लास्ट हुआ तब इत्तेफाक से वहां कोई नहीं था, नहीं तो झुलसने वालों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती थी।
घटिया सप्लाई का नतीजा
सीटी फूटने का यह पहला मामला नहीं है। शहर में इसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। विद्युत मंडल के दोनों डिवीजनों में खराबी आने व सामान की आवश्यकता पड़ने पर सामान विद्युत मंडल के स्टोर से उपलब्ध कराया जाता है। ऐसी स्थिति में विद्युत सामग्री की गुणवत्ता की सारी जिम्मेंदारी प्रशासन की ही है। इस तरह की लगातार घटनाएं मंडल की खरीदी व सामानं की गुणवत्ता पर प्रoAचिह्न् लगा रही हैं।