HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

विवाहिता की गला रेतकर हत्या

बिलासपुर. आंगन में सो रही विवाहिता की गुरुवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। पास में ही दूसरी चारपाई पर सो रही सास व बच्ची को भी घटना का पता नहीं चल सका। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का जुर्म कायम कर जांच कर रही है।

मस्तूरी पुलिस के मुताबिक टिकारी निवासी संजय चौहान की 25 वर्षीय पत्नी चंद्रकला उर्फ मुनिया कल रात आंगन में सो रही थी। उसके पास वाली खाट पर एक बच्ची के साथ सास सो रही थी, वहीं साथ में छोटी बेटी सोई थी।

चंद्रकला का ससुर छत पर सो रहा था और संजय बारात गया था। रात करीब 11.30 बजे चंद्रकला की सास को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो वह उठी। तब उसने चंद्रकला की खून से सनी हुई लाश देखी। धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया था।

सास ने घरवालों को इसकी सूचना दी। आज सुबह मस्तूरी पुलिस, एफएसएल एक्सपर्ट व डाग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध कायम कर लिया है।

हत्या की इस वारदात से गांव में सनसनी फैली हुई है। संजय के घर का आंगन बाउंड्री वाल से घिरा हुआ है। यहां सो रही महिला की हत्या होने की घटना से गांव में भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।

घरवालों पर संदेह: पुलिस को चंद्रकला के ससुराल वालों पर संदेह है। बाउंड्री वाल फांदकर भीतर आना और हत्या करने की बात संदेह को जन्म देता है। साथ ही धारदार हथियार से गला रेतने पर चीख नहीं निकलना और पास ही सो रही सास को जानकारी न हो पाना भी घरवालों को शक के दायरे में खड़ा करता है। गला रेतने पर खून भी फैलना चाहिए, जबकि आसपास से खून के निशान काफी कम हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: