HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कुदाल से पिता की हत्या

बिलासपुर. crime शराब पीने से मना करने पर गुरुवार की रात बेटे ने पिता पर कुदाल से वार कर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। सीपत पुलिस हत्या व हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

सीपत के झलमला टिकरीपारा निवासी 55 वर्षीय सौंपत सिंह के तीन बेटे हैं। बड़ा फेंकूसिंह शिक्षक है, दूसरा बीएसएफ जवान व तीसरा मालिकराम होमगार्ड था, लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी और गांव में घूमता-फिरता था।

इसके चलते उसकी पत्नी 5-6 साल पहले उसे छोड़कर मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद मालिकराम और भी लापरवाह हो गया और शराब पीकर गांव में घूमने-फिरने लगा। उसके माता-पिता जब उसे शराब पीने से मना करते तो वह उन पर पत्नी को भगा देने का आरोप लगाकर विवाद करता था।

कल रात भी वह नशे में घर पहुंचा तो पिता से उसका झगड़ा हुआ। मालिकराम ने तैश में आकर पास रखी कुदाल उठाई और पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बीचबचाव करने के लिए मालिकराम की मां कुंजाबाई आई तो उसने मां पर भी वार कर दिया।

कुंजाबाई के सिर व हाथ-पैर में वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आज सुबह उसे होश आया तो उसने गांववालों को घटना के संबंध में बताया। सौंपत का मझला बेटा कार्तिकराम पत्नी के पास ससुराल गया था। गांववालों ने कार्तिकराम व पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

कुंजाबाई को गंभीर हालत में सिम्स रवाना किया गया। सौंपत के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर हादसे के बाद से ही मालिकराम फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 302, 307 के तहत अपराध कायम कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: