bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में आंधी और बारिश

जयपुर. बेमौसम बारिश प्रदेशवासियों को गर्मी से लगातार राहत दे रही है। राज्य के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई है। शुक्रवार को जयपुर में आंधी चली और बारिश हुई। कोटा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर उदयपुर में अच्छी बरसात हुई। अजमेर में 23 व जोधपुर में 21 मिमी बरसात मापी गई। कई स्थानों पर ओले गिरे।

कोटा में मौसमी बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को तड़के कोटा समेत बूंदी के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। बूंदी जिले के पेंच की बावड़ी स्थित स्वरूप गढ़ में ओले गिरे। कोटा में तो लगा जैसे बारिश का मौसम हो। तड़के बादलों की गर्जना के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। बीकानेर में शाम को ओलावृष्टि व तेज बारिश शुरू हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई। मारवाड़ भी बारिश से तरबतर रहा।

पूरे इलाके में कहीं मूसलाधार तो कहीं हल्की बरसात हुई। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जोधपुर में तेज आंधी के बाद बादल गरजने लगे और बरसात शुरू हुई। बरसात के साथ ओले भी गिरे। नागौर में कई स्थानों पर तेज बरसात के साथ ओले गिरे। बाड़मेर में तेज आंधी के साथ समदड़ी में बूंदाबांदी हुई। जालौर में तेज बरसात के साथ ओले गिरे।

अजमेर में देर रात शुरू हुई बरसात सवेरे तक जारी रही। यहां 21 मिमी बरसात मापी गई। उदयपुर संभाग में दोपहर बाद तेज बौछारें गिरी। राजसमंद जिले में गुरुवार-शुक्रवार की रातभर रूक-रूक कर रिमझिम बरसात का दौर चला। बीते चौबीस घंटों में कुंभलगढ़ में 14 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। चित्तौड़गढ़ व बांसवाड़ा में भी कई जगह तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई।

प्याज की फसल के लिए वरदान
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ये बरसात प्याज की फसल के लिए वरदान है जिन किसानों ने बाजरे की बुवाई की है उनके लिए भी यह बरसात फायदेमंद रहेगी। इस मौसम में कपास, मूंगफली की बुवाई करना किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: