जम्मू. एक दिन पहले पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने और सीमा पर गोलीबारी की घटना के बाद शनिवार को जम्मू व कश्मीर के सांबा जिले के सुजानी वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने 10 किलोग्राम आरडीएक्स और हथियार जब्त किए हैं।
रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि कल भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी की घटना के बाद कल शाम से ही पुलिस और सेना ने मिलकर एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान ही विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
बरामद किए गए सामान में 10 किग्रा आरडीएक्स, दो अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉंचर, दो डिटोनेटर, पिका बंदूक के 111 राउंड, एक रेडियो सेट और स्टोरेज संबंधी कई चीजें शामिल हैं।
संबंधित खबरें
* सांबा बार्डर पर गोलीबारी, घुसपैठ नाकाम