HomeNewsNational National

ख्यात गायक पं. फिरोज दस्तूर नहीं रहे

मुंबई. किराना घराने से ताल्लुक रखने वाले प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित फिरोज दस्तूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

पंडित दस्तूर के परिजनों ने शनिवार को बताया कि सवाई गंधर्व के सबसे वरिष्ठ अनुयायी और किराना घराने के महान संगीतज्ञ 89 वर्षीय पंडित दस्तूर पिछले एक साल से गंभीर रूप से बीमार थे और शुक्रवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

उल्लेखनीय है कि पंडित दस्तूर विशुद्ध हिंदोस्तानी शास्त्रीय संगीत और अपनी मधुर आवाज से करीब छह दशकों तक अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते रहे, वह भी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: