HomeNewsNational National

अखिलेश दास बसपा में शामिल

लखनऊ. पिछले दिनों कांग्रेस के युवा सांसद के राहुल गांधी पर आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाले अखिलेश दास ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने वाली बहुजन समाज पार्टी से नाता जोड़ लिया है।

यूपीए सरकार में इस्पात राज्य मंत्री पद से हटाए जाने पर अखिलेश दास ने पार्टी में चापलूसों के हावी होने का आरोप लगाया था और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दास ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा को भी आड़े हाथों लिया था जबकि बहुगुणा ने दास को स्वार्थी कहते हुए बताया था कि उनके पास ऐसी खबरें हैं कि वे किसी और पार्टी के साथ जुड़ने के प्रयास कर रहे हैं।

दास शनिवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव घोषित कर दिए गए हैं। बताया गया है कि मायावती ने एक कार्यक्रम में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। मायावती ने दास को लखनऊ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी भी घोषित किया। दास अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए हैं।

संबंधित खबरें
* उप्र कांग्रेस ने दास को स्वार्थी कहा
* चापलूस और चौकड़ी हावी है कांग्रेस में : दास
* पूर्व मंत्री दास का कांग्रेस से इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: