bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कर्नाटक : दोपहर तक 20 फीसदी मतदान

बेंगलूरु. कर्नाटक विधानसभा चुनावों के पहले चरण में शनिवार को क्षेत्र के 20 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। पहले चरण में राज्य के 11 जिलों में 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

दोपहर तक वोट करने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, उनके दो पुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी व एचडी रेवन्ना, राज्य सभा सदस्य एम वेंकैया नायडू और पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिद्दारमैया शामिल हैं।

चुनाव आयोग अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में मतदान करने के लिए करीब 1.73 करोड़ लोग प्रमाणित हैं और अब तक वोटिंग शांतिपूर्ण रही है। फिलहाल 89 सीटों के लिए हो रहे मतदान में 28 सीटें केवल बेंगलूरु में हैं। बेंगलूरु और मैसूर क्षेत्र में इस चरण में करीब 953 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 17 महिलाएं हैं।

संबंधित खबरें
* कर्नाटक: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: