हुबली. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान हुबली की सत्र अदालत में एक बम विस्फोट को अंजाम दिया गया हालांकि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विधानसभा चुनाव के अगले चरण में हुबली में मतदान होना है। मतदान से पहले दहशत फैलाने के आशंकित मकसद से शनिवार को कोर्ट परिसर में बम धमाके को अंजाम दिया गया। आज हुबली कोर्ट में छुट्टी थी इसलिए कोई मौजूद नहीं था।
कुछ दिनों से यहां तीन आतंकवादियों का ट्रायल चल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन आतंकियों के सहयोगियों ने यह विस्फोट कराया है ताकि दहशत फैलाई जा सके। गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस ने हुबली के पास आईएसआई कैंप चला रहे कथित रूप से मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि यह तीनों आतंकी पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए थे।
कोर्ट परिसर में धमाके से इमारत को नुकसान हुआ है। पुलिस मान रही है कि यह धमाका टाइम बम से किया गया है क्योंकि धमाका छुट्टी के दिन किया गया जब कोर्ट खाली पड़ा था।