HomeSportsCricket Cricket

नानावटी मंगलवार को सौंपेंगे रिपोर्ट

अहमदाबाद. हरभजन सिंह और श्रीसंथ थप्पड़ विवाद की जांच के लिए बीसीसीआई द्वारा नियुक्त कमिश्नर सुधीर नानावटी अपनी रिपोर्ट अब सोमवार की जगह मंगलवार को सौंपेंगे।

भज्जी-श्रीसंथ मामले में शुक्रवार को सुनवाई पूरी करने वाले नानावटी ने शनिवार को कहा कि पहले मैं यह रिपोर्ट सोमवार को सौंपने वाला था लेकिन अब मंगलवार को सौंपूंगा। सोमवार को व्यस्तता के कारण तारीख में बदलाव किया गया है। मुझे कुछ मामलों में सोमवार को गुजरात हाई कोर्ट में पेश होना है।

नानावटी ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच के लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया था और यह समयसीमा मंगलवार को ही समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में अपनी तरफ से उन्होंने किसी खिलाड़ी के लिए किसी किस्म की सजा की सिफारिश नहीं की है।

नानावटी ने कहा कि बीसीसीआई के नियम 32 के तहत मैं जांच के लिए नियुक्त किया गया था इसलिए किसी सजा की सिफारिश मैं नहीं करूंगा। मैं अपनी रिपोर्ट बोर्ड अध्यक्ष को सौंप दूंगा जहां से वह रिपोर्ट बोर्ड की अनुशासन समिति के पास भेजी जाएगी। समिति ही सजा तय करेगी।

सजा के बारे में एक सवाल के जवाब में नानावटी ने कहा कि यह लेवल चार का मामला है और अगर किसी खिलाड़ी को दोषी पाया गया तो उस पर कई मैचों यहां तक कि जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

संबंधित खबरें
* भज्जी-श्रीसंथ थप्पड़ विवाद : सुनवाई पूरी
* थप्पड़ विवाद : भज्जी, श्रीसंथ की सुनवाई शुरू
* थप्पड़ विवाद: भज्जी, श्रीसंथ की पेशी आज
* भज्जी ने खत लिखा, एक और मौका मांगा
* थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देना चाहते थे श्रीसंथ
* भज्जी पर लग सकता है 10 मैचों का प्रतिबंध
* टीवी पर मैच देख समय बिता रहे भज्जी
* भज्जी-श्रीसंथ मामले के फुटेज पर नानावटी हैरान
* आक्रामक रवैया नहीं छोड़ूगा:श्रीसंथ
* भज्जी, श्रीसंथ की पेशी शुक्रवार को





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: