सिलिगुड़ी. सुरम्य पहाड़ियों में बसे दार्जलिंग जिले के 42 गांवों में मुर्गे-मुर्गियों को मारने का सिलसिला जारी है क्योंकि यहां एवियन बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है।
जिला मजिस्ट्रेट राजेश पांडेय ने कहा कि सुकना क्षेत्र में और आसपास 27 अप्रैल से 4 मई के बीच 283 मुर्गो की मौत होना पाया गया था। इनके नमूने हाई सिक्योरिटी डिसीज लैब, भोपाल भेजे गए थे और वहां से पुष्टि की गई है कि यह बर्ड फ्लू है।
पांडेय ने कहा कि रिपोर्ट गत 8 मई को मिली है और आज सुबह से मुर्गे-मुर्गियों का मारने का सिलसिला शुरू किया गया है। पांडेय ने बताया कि कुर्सियोंग उप संभाग में सुकना क्षेत्र के 41 गांवों के लिए 25 टीमें और मतिगड़ा, अठरोखाई और बागडोगरा इलाकों में अन्य 31 टीमें भेजी गई हैं। इन इलाकों में करीब 18 हजार मुर्गे-मुर्गियों को मारा जाना है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आदेश दे दिए गए हैं कि चिकन और पोल्ट्री उत्पादों का व्यापार रोक दिया जाए। प्रभावित क्षेत्र में दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
* बर्ड फ्लू : बंगाल के दो और जिले प्रभावित
* बर्ड फ्लू पर बुद्धदेव का ढुलमुल रवैया
* बर्ड फ्लू से कोलकाता में दहशत
* चीन के गुआंगझोउ में बर्डफ्लू की पुष्टि
* बर्ड फ्लू : मणिपुर में मुर्गियों को मारना शुरू