HomeNewsNational National

असम : मुठभेड़ में 11 आतंकवादी ढेर

दिफू. दीमा हलाम दाओगाह संगठन के ब्लैक विडो धड़े के 11 आतंकवादी आर्मी और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तरी असम के पहाड़ी जिले कचार के हरेलू में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 28 आतंकियों के समूह के साथ गोलीबारी हुई। असम-नागालैंड-मणिपुर बॉर्डर पर आज सुबह हुई गोलीबारी के बाद 11 शव बरामद किए जा चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि घायल आतंकी भाग जाने में सफल हो गए। सूत्रों के मुताबिक इस इलाके के गांवों में जेमी-नागा आदिवासी रहते हैं और यहां एनएससीएन-आईएम के आतंकी समूह से जुड़े होने की भी आशंका है क्योंकि माना जाता है कि इस समूह का डीएचडी के साथ गठजोड़ है।

डीएचडी सूत्रों ने कहा है कि मुठभेड़ में उसके 12 सदस्य मारे गए हैं। फिलहाल जांच और शवों की तलाश जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: