HomeSportsOther Sports Other Sports

नंबर एक टेनिस खिलाडी फेडरर हार से दुखी

रोम. रोजर फेडरर दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ‘रोम मास्टर्स’ प्रतियोगिता में राडेक स्टीपानेक के हाथों पराजित होने के बाद जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि अमेरिका के एंडी रोड्डिक जीत दर्ज कर करियर में दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

फेडरर इस हार से काफी निराश हैं। वह शुक्रवार को स्टीपानेक के हाथों से 6-7(4-7), 6-7 (7-9) से पराजित हुए।

फेडरर को पराजित करने के बाद स्टीपानेक ने कहा कि फेडरर के विरूद्ध आक्रमक खेलना आवश्यक था। दरअसल, उनके विरूद्ध खेलते हुए यह आवश्यक होता है कि आप उन पर लगातार दबाव बनाए रखें।

फेडरर ने मैच में पराजित होने के बाद कहा कि मैं जिस तरीके से अपना मैच हारा हूं, उससे मैं निराश हूं। दरअसल, मैंने खराब प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम मुझे भुगतना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: