HomeSportsCricket Cricket

भज्जी का असली चेहरा सामने आया: पोंटिंग

ब्रिसबेन.रिकी पोंटिंग हरभजन सिंह द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारने की घटना पर आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि इस घटना के बाद इस भारतीय स्पीन गेंदबाज का असली चेहरा सामने आ गया है।

आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र ‘द हेराल्ड सन’ के अनुसार पोटिंग ने कहा कि हरभजन ने उस खिलाड़ी को थप्पड़ मारा, जिसके साथ वह लगभग बीस टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हरभजन के इस कदम पर लोगों को सोचना चाहिए और अपना निर्णय देना चाहिए। हरभजन ने एक बार फिर गलत कदम उठाया है।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियन टीम में शामिल हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद आईपीएल ने हरभजन पर इस सत्र में खेलने पर पाबंदी लगा दी।

इसके साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी इस मामले की अलग से जांच कर रही है। हरभजन का विवादों से पुराना नाता रहा है। आस्ट्रेलिया दौरे में सिडनी में नस्लभेदी टिप्पणी मामले में भी वह फंस चुके हैं।

संबंधित खबरें
* थप्पड़ विवाद : नानावटी मंगलवार को सौंपेंगे रिपोर्ट
* भज्जी-श्रीसंथ थप्पड़ विवाद : सुनवाई पूरी
* थप्पड़ विवाद: भज्जी, श्रीसंथ की पेशी आज
* भज्जी ने खत लिखा, एक और मौका मांगा
* थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देना चाहते थे श्रीसंथ
* भज्जी पर लग सकता है 10 मैचों का प्रतिबंध
* भज्जी-श्रीसंथ मामले के फुटेज पर नानावटी हैरान
* भज्जी, श्रीसंथ की पेशी शुक्रवार को
* भज्जी पर आजीवन प्रतिबंध लगे: रोवन
* भज्जी और श्रीसंथ का मैदानी व्यवहार ठीक नहीं: आर्थर
* भज्जी को पड़ा तीन करोड़ का ‘थप्पड़’
* भज्जी-श्री विवाद : जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त
* भज्जी के बचाव में धोनी, थप्पड़ मामले की सुनवाई आज
* मुक्के जैसा था थप्पड़: श्रीसंथ
* हरभजन सिंह की हरकत से शर्मशार है बोर्ड
* हरभजन को मिली सजा आईपीएल से निलंबित
* किंग्स 11 ने भज्जी के खिलाफ भेजी शिकायत
* बीसीसीआई ने भज्जी को फटकारा, नोटिस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: