Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
हॉलीवुड अभिनेता एश्टॉन कुचर ने कहा है कि वह पॉर्न फिल्मों में करियर बनाने को लेकर गंभीरता से सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों में काम करने वाले अधिक लोकप्रिय होते हैं।
वेबसाइट ‘न्यू मैगजिन डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार कुचर ने मजाक के लहजे में कहा कि पॉर्न फिल्मों की स्टार जेना जमेसन से उन्हें जलन होती है। कुचर ने हाल ही में एक सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम किया है।
कुचर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पॉर्न फिल्मों में वह अच्छा काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जेना जमसन के लिए काम करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह मैं लंदन में था। वहां मैंने जाना कि पॉर्न स्टार कितने लोकप्रिय होते हैं। इसी कारण मैं पॉर्न फिल्मों में काम करना चाहता हूं।