Sports
Other Sports Other Sports नयी दिल्ली.
भारत की दिग्गज अंजू बाबी जार्ज दोहा में सुपर ग्रां प्री की लंबी कूद स्पर्धा में 6 . 55 मीटर की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर रही।
अंजू 2004 ओलंपिक में 6 . 83 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रयास से काफी पीछे रहीं लेकिन इसके बावजूद वह कल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चोटी के छह खिलाड़ियों में जगह बनाने में कामयाब रही।
रूस की तातियाना कोतोवा ने 6 . 83 मीटर की कूद से साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कजाखस्तान की ओल्गा रपाकोवा ने 6 . 75 मीटर के साथ रजत जबकि जमैका की चेल्सी हेमंड ने 6 . 69 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।