मुंबई. फ्यूचर समूह ने वर्ष 2011 तक पेन इंडिया में पहुंच बनाने के इरादे से 30 सेन्ट्रल माल का नेटवर्क स्थापित करने की योजना बनाई है।
समूह को इस ब्रांड से 1200 करोड़ रूपये की आय अर्जित करने का अनुमान है।
फ्यूचर समूह के देश भर में मौजूदा समय में सात सेन्ट्रल माल है। समूह का सातवां और मुंबई का पहला माल हाल ही में खोला गया। कंपनी के बेंगलूर हैदराबाद गुड़गांव और पुणे में सेन्ट्रल माल स्थित हैं।
फ्यूचर समूह के निदेशक राकेश बियानी ने कहा है वर्ष 2011 तक हमारी देश के विभिन्न शहरों में 30 सेन्ट्रल माल खोलने की योजना है।
समूह की अपने सेन्ट्रल ब्रांड से 2011 तक ।200 करोड़ रूपये के आय का लक्ष्य रखा है जबकि इस वित्तवर्ष में उसे 650 करोड़ रूपये की आय होने की उम्मीद है।