News
International International सिडनी. आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर एक चार मीटर लंबी शार्क मछली ने एक 37 वर्षीय तैराक पर हमला करके उसके पैर को चबा डाला।
दुर्घटना के समय वह व्यक्ति अल्बेनी बीच से 80 मीटर की दूरी पर था जहां अनेक दूसरे तैराक भी तैराकी कर रहे थे। घायल व्यक्ति को दुर्घटना के बाद तुरंत अल्बेनी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया ।
एक प्रत्यक्षदर्शी तैराक जो लुकास ने बताया कि समुद्र के किनारे शार्क को देखकर हम चकित रह गए। हमने देखा पानी में कुछ हलचल हो रही है और कोई व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा है। मैं जल्दी से उसकी तरफ बढ़ी। शार्क ने उस व्यक्ति के पैर के एक बड़े हिस्से को चबा डाला था, लेकिन वह फिर भी शांत दिखा।