HomeNewsInternational International

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के लिए दोबारा शुरू की राहत सेवा

बैंकाक/यंगून. म्यांमार के सैन्य शासन के साथ सहायता वितरण को लेकर हुए विवादों के बावजूद विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने तूफान की तबाही से जूझ रहे म्यांमार के लिए अपनी राहत सेवा उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।

बैंकाक में डब्ल्यूएफपी के प्रवक्ता मार्कस प्रियार ने कहा कि इस मानवीय त्रासदी को देखते हुए हमने सोचा कि राहत सहायता जारी रहनी चाहिए।

इससे पहले शुक्रवार को म्यांमार के अधिकारियों ने यंगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डब्ल्यूएफपी के अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता वाले कुछ टन बिस्किट का हस्तांतरण करने से इंकार कर दिया था।

प्रियार ने कहा कि मुझे लगता है कि वे उन बिस्किटों को खुद बांटना चाहते थे।

गौरतलब है कि आमतौर पर डब्ल्यूएफपी राहत सामग्री को अपने आधिकारियों के हाथों ही वितरित करवाने की कोशिश करता है हालांकि उत्तरी कोरिया और इथियोपिया जैसे कुछ देश इसके अपवाद हैं।

गौरतलब है कि इस तूफान में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और करीब 19 लाख लोग राहत सहायता के अभाव में जी रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: