HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मेरी मां मेरा पूरा संसार है : शुभी मेहता

मदर्स-डे स्पेशल.उनका असली नाम शुभी मेहता है लेकिन चक दे इंडिया फिल्म में बेहतरीन रोल के बाद वे दर्शकों में गुंजन लखानी के रूप में प्रसिद्व हुई और आज बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं। आखिर एक बेटी अपने मां के बारें में क्या सोचती है इन ही सब प्रमुख बातों पर हमनें चक दे इंडिया से प्रसिद्व हुई शुभी मेहता से बात की :

प्रश्न : एक मां का प्यार आप की नजर में क्या है और आपकी जिंदगी में आपकी मां आपके कितने करीब है?

मां के प्यार को परिभाषित करना मेंरे लिए जरा मुश्किल हैं। मां के प्यार की व्याख्यां नहीं की जा सकती है। मेरी मां मेरी ताकत है, मेरी खुशी का कारण है सच कहूॅ तो मेरी मां मेरा पूरा संसार है और इस संसार में मेरे अस्तित्व का कारण है।

प्रश्न : मां बेटी के भावनात्मक रिश्ते को लेकर आप क्या सोचती हैं ?

मैं समझती हूॅ मां, बेटी के संबधों में एक भावनात्मक लगाव होता है और मुझे कभी भी यह कहने की जरूरत महसूस नहीं हुई कि मैं कैसा फील कर रहीं हू् । मेरी मां मेरे बारें में सबकुछ जान जाती है। मैंनें आज तक अपनी मां से कभी झूठ नहीं बोला है और ना ही कुछ छुपाया है। अगर मैंने क भी कोई गल्ति भी की है तो वह बात भी मां को पता रहती है।

प्रश्न :एक दोस्त के रूप में आपकी मां आपके कितने करीब रही हैं?

मां मेरी कमजोरियों को जानती है और इन पर काबू पाने के लिए सबसे ज्यादा भावनात्मक सहयोग मुझे मां से ही मिला है। मेरी मां ने मुझे सिखाया है कि अपनी भावनात्मक कमजोरियों को कैसे बस में किया जाता है ।

प्रश्न : आप अपनी मां की किस बात से सबसे ज्यादा प्रभावित रही हैं ?

मैं अपनी मां को बहुत प्यार करती हूॅ। जब हम बड़े हो रहे थे और मेरे पापा खुद को स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे ऐसे समय में भी मां ने अपना प्यार हमें बिना शर्त दिया है। मां का प्यार अनमोल है और मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती।

प्रश्न : आपकी जिंदगी की कोई ऐसी बात या कोई ऐसा पल जब आपको लगा हो कि इस बात को मां से बेहतर कोई नहीं समझ सकता ?

मैंनें जिंदगी में कुछ भी करने से पूर्व अपने माता पिता से अवश्य बात की है और हमेशा अपने बारें में मां को सबकुछ बताया है इसलिए हमारे बीच दूरी नाम की कोई चीज नहीं रहीं है। मेरे माता पिता ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है।

प्रश्न : जब आपने फिल्मों में अभिनय की बात कही तो आपकी मां की पहली प्रतिक्रिया क्या थी ? यह भी बताएं कि आपको स्टार बनाने में मां की भूमिका क्या रही है?

मेरे द्वारा फिल्म उद्योग में जाने के बारें में जब मां को पता चला तो उन्होंने मेरे इस कदम का समर्थन किया और मेरा उत्साह बढ़ाया । आज भी वे मुझे कई बातों में मदद करती है जैसे मुझे कैसे कपड़े पहनने चाहिए , लोंगों से कैसे बात करनी चाहिए और क्या खाना चाहिए। सच तो यह है मां यह बेहतर रूप से जानती है कि उसके बच्चों के लिए क्या बेहतर है।

प्रश्न : बदलते समय में मां और उसके बच्चों के रिश्ते को किस रूप में देखती हैं ?

समय में बदलता रहेगा लेकिन एक मां और उसके बच्चों के रिस्तों के बीच में भावनात्मक लगाव की भावना हमेशा रहेगी। मां और उसके बच्चों के बीच जो प्रेम है वह नहीं बदल सकता ।

प्रश्न : जब आप मां से पहली बार दूर रही थीं तो क्या अनुभव किया था ?

मां से दूर पहली बार औरंगाबाद गई थी तो पूरी रात रोते हुए बीती थी और वह एक दर्दनाक अनुभव था । मां से दूर रहने पर मैं अक्सर इमोशनल हो जाती हूं।

प्रश्न : इस मदर्स डे पर आप ने अपनी मां को क्या गिफ्ट देने का प्लान बनाया है?

इस बार में मदर्स डे पर मां के साथ रहूगीं और उनकें साथ इस बार चांदनी चौक जाना पसंद करूगीं । इस बार उनके साथ ढेर सारी शापिंग का इरादा है बना रखा हैं।बातचीत के दौरान शुभी ने मां के प्रति अपनी भावनाओं को कुछ यूं व्यक्त किया :

mothers are a rare creation,

handling God's earth station,unexplainable, uncontrollable,unpredictable,

calm, strong and reasonablevery very gullible,

extremely lovable,whether its forcing you to eat,

or to hem your skirts pleat,

she's there to correct you,

hold and protect youwhat do you think is an appropriate gift

to the one whose arms you were the first to hold and lift





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: