News
International International दुबई.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और पर्यावरण कार्यकर्ता मेनका गांधी को पशु अधिकार, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और नदियों के प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एएसजी जायकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ओमान में ‘भारत विज्ञान मंच’ (एसआईएफ) द्वारा आयोजित भारत विज्ञान महोत्सव 2007-2008 में शुक्रवार शाम भारत के राजदूत अनिल वाधवा ने समारोह में मेनका गांधी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी. माधवन नायर के बाद यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली मेनका गांधी दूसरी भारतीय हैं। मस्कट में यह पुरस्कार एएसजी जायकर के सम्मान में शुरू किया गया था।
गौरतलब है कि एएसजी जायकर ने वर्ष 1870 से 1900 के बीच मस्कट में भारतीय चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था।