HomeHealth Health

गाय का दूध पीने से हो सकता है डायबिटीज

लंदन. गाय का दूध पीने से हो सकता है डायबिटीज बचपन में गाय का दूध पीने से डायबिटीज की आशंका हो सकती है।

प्रोट्रीयोम रिसर्च जर्नल में प्रकाशित पोर्टलैंड के मार्सिया गोल्डफार्ब के लेख के मुताबिक गाय के दूध में पाया जाने वाला बीटा-लैक्टोग्लोबीन प्रोटीन बच्चे के शरीर को एंटीबॉडीज बनाने के लिए प्रेरित करता है, लेकिन ये एंटीबॉडीज बच्चे के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए जरूरी प्रोटीन ग्लाइकोडेलाइन पर भी हमला कर देते हैं। इससे प्रतिरोधी तत्व पैंक्रियास की कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं और बच्चे में टाइप-1 डायबिटीज की आशंका बढ़ जाती है।

फिनलैंड के हेलसिंकी स्थित अस्पताल के बाल एवं किशोर रोग विशेषज्ञ डॉ मिकैल निप ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा करते हुए, इसकी पुष्टि के लिए और भी तथ्यों की आवश्यकता बताई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Rao Gumansingh
Monday, 12th May 2008, 10:11
ऎसा कहना मानसिक दिवालियापन है। गाय का दूध अमृत समान है। उसमें प्रचुर मात्रा में एण्टिबॉड़ी होते है।