bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

पाकिस्तान से आएगा 56 हजार टन सीमेंट

लुधियाना/नई दिल्लीलुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि भारत-पाकके बीच दो से तीन महीने में वाघा बॉर्डर से बड़े स्तर पर व्यापार शुरू हो जाएगा। पहले चरण में भारत, पाकिस्तान से 56 हजार टन सीमेंट आयात करेगा।

कंपनियों का दाम घटाने से इनकार

दिल्ली में सीमेंट कंपनियों ने सरकार से दो टूक शब्दों में कह दिया है कि वे कीमतें नहीं घटा सकतीं। कंपनियों ने यह घोषणा शनिवार को वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के उस आश्वासन के ठीक बाद की जिसमें वित्तमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि वे सीमेंट के दाम कम करने के लिए कंपनियों को मना लेंगे।

सीमेंट कंपनियों ने कहा कि उन्हें सीमेंट पर प्रति टन 350 रुपए एक्साइज ड्यूटी देनी पड़ रही है। जब तक सरकार उन्हें एक्साइज ड्यूटी घटाने का भरोसा नहीं दिलाती, तब तक वे दाम कम नहीं करेंगी।सीमेंट कंपनियां चाहती हैं कि केंद्र सरकार मौजूदा एक्साइज ड्यूटी में 55 फीसदी की कटौती करे। इससे पहले वीरवार को देश की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी ने घोषणा की थी कि वह दो-तीन माह के लिए दाम घटा सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: