News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़हरे- भरे खेत हैं, घर की महिलाएं फुलकारी बना रही हैं, वहीं बुजुर्ग महिला चरखा कात रही है। यह सब मनमोहक सीन गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर- 36 में लगी प्रदर्शनी में देखने को मिला।
पंजाब की शानदार संस्कृति और विरासत की झलक पेश करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। शनिवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन यूटी के डीपीआई स्कूल्स एसके सेतिया ने किया। इस मौके पर प्रिंसिपल परमजीत तूर और वाइस प्रिंसिपल गुरनाम कौर ने आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे और पतंग उड़ाए।
प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने विज्ञान, गणित और खेल से संबंधित कई मॉडल्स पेश किए। उन्होंने इसके जरिए लोगों को जानकारी दी कि किस प्रकार बिजली बनाई जाती है, सोलर एनर्जी आदि के बारे में जानकारी दी।
प्रदर्शनी में मॉडल से दिखाया गया कि इंसान पहले चांद पर घर बनाना चाहता था, लेकिन जीवन की मूल भूत सुविधाएं वहां न होने की वजह से ऐसा संभव नहीं था।
लेकिन अब मंगल पर घर बनाना संभव हो सकता है यदि वहां ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए प्लांट लगा दिया जाए। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने पंजाब के लोक नृत्य पेश करके प्रदर्शनी में आए लोगों को प्रभावित कर दिया।
प्रदर्शनी में चित्र प्रदर्शनी .
पहाड़ों में रहने वाले लोगों के जनजीवन के बारे में बताने के लिए और सादगी से भरपूर और सुंदरता यह सब कुछ वहां के तेसवांग ने चित्रों के जरिए दिखाने का प्रयास किया है।