HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

दिल के मरीजों के लिए नई तकनीक

चंडीगढ़अतुल्य हेल्थ केयर में ‘एंजियोग्राफी की एडवांस टेक्नोलॉजी द्वारा दिल की बीमारियों के इलाज’ पर एक सेमिनार आयोजित की गई। इस मौके अतुल्य हेल्थ केयर के निदेशक एवं पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सप्रू ने तकनीक की जानकारी दी। सप्रू ने बताया कि यह तकनीक किडनी दान कर चुके लोगों के लिए फायदेमंद होगी।

इसके अलावा जो दिमाग, किडनी, गुर्दे और खून की धमनियों की एंजियोग्राफी करवाते हैं, वे भी लाभ उठा सकते हैं। सीएमई के मुख्य अतिथि कैंडी हॉस्पिटल मुंबई के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिरुद्ध कोहली ने बताया कि एशिया में दिल की बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है।

इस तकनीक की मदद से दिल की बीमारी के इलाज में आसानी होगी। तकनीक से इलाज में बहुत कम लगता है और साथ ही मरीज को हॉस्पीटल में ज्यादा समय तक भर्ती नहीं रहना पड़ेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: