HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के बच्चे छाए

पिंजौरपहली ताइक्वांडो चैंपियनशिप शनिवार से डीपीएस पिंजौर में शुरू हुई। प्रिंसिपल सैंपसन मसीह ने उद्घाटन किया। चैंपियनशिप में 12 टीमों के 150 बच्चे हिस्स ले रहे हैं। शनिवार को 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिताएं हरुई। 18 किलो भार वर्ग में ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़ का अंशबीर सिंह फस्र्ट रहा। भार वर्ग 21 किलो में ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़ का गगनदीप सिंह फस्र्ट, मोहाली का अतिंद्रपाल सेकंड, शिवालिक स्कूल पंचकूला का सिया बुद्धिराजा, डीपीएस पिंजौर का विश्वास थर्ड रहा।

भार वर्ग 23 किलो में हितेश शर्मा फस्र्ट, सुखमनदीप सेकंड तथा मोहाली का समरत व दीपक तीसरे स्थान पर रहे वहीं भार वर्ग 25 किलो में कार्तिक खेर फस्र्ट,शुभम सेकंड और दिव्यांश व देवेश तीसरे स्थान पर रहे।

भार वर्ग 27 किलो में मानव मंगल स्कूल का रोहित फस्र्ट, स्टेपिंग स्टोन का गुरुदेव सेकंड और ताइक्वांडो क्लब का विलक्षण व सीआरबी स्कूल का मानव तीसरे स्थान पर, भार वर्ग 29 किलो में पीयुष फस्र्ट, जसीन सेकंड तथा तरुण राना व सार्थक चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

भार वर्ग 32 किलो में डीपीएस का नमन मित्तल फस्र्ट, सतलुज पब्लिक स्कूल का अमित सेकंड तथा डीपीएस का नितिश नागर व संदीप यादव तीसरे स्थान पर एवं भार वर्ग 35 किलो में डीपीएस का अंकित सोलंकी फस्र्ट रहा।

, मानव मंगल स्कूल का दीक्षांत तथा ताइक्वांडो क्लब का आशीष सैनी व डीपीएस का चिराग तीसरे स्थान पर रहे। अन्य आयु वर्ग व भार वर्ग के लिए चैंपियनशिप रविवार को होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: