News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूला.
मकान की खरीद-फरोख्त के एवज में ४६ लाख रुपये ऐंठने के मामले पर शुक्रवार को पंचकूला की आर्थिक अपराध शाखा ने पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह, उनकी पत्नी नीना, सास गुरमीत कौर और तीन सालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
न कोठी दी, न पैसा
पिछले साल दिसंबर में योगराज सिंह की मौजूदगी में पंचकूला के सेक्टर-१२ की कोठी नंबर-७४९ का सौदा पंकज महाजन से 96 लाख रुपए में हुआ। कोठी योगराज सिंह की सास गुरमीत कौर के नाम थी। इस सौदे के दौरान योगराज सिंह की पत्नी नीना भी मौजूद थीं। बयाने के तौर पर पंकज ने 46 लाख रुपए दिए। मार्च 2008 में बाकी रकम अदा कर कोठी का कब्जा पंकज को मिलना था और कोठी उनके नाम ट्रांसफर की जानी थी। पुलिस में दर्ज शिकायत में पंकज ने बताया कि जब वह मार्च में बकाया रकम लेकर योगराज और गुरमीत कौर के पास पहुंचा, तो उन्होंने कोठी का कब्जा देने और बयाने की रकम अदा करने से मना कर दिया।
इसके अलावा फरवरी में योगराज की तीन सालियों सिमरन, सुखबीर और पुष्पिंदर ने कोर्ट में लिटिगेशन फाइल कर दी कि कानूनन इस कोठी में उनका भी हिस्सा है। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पंकज ने पंचकूला की आर्थिक अपराध शाखा को दी। कई दिनों तक इस मामले की जांच की गई, आरोपियों के बयान भी दर्ज किए गए।
जांच में दोषी पाए जाने पर शुक्रवार देर शाम आर्थिक अपराध शाखा ने इस संबंध में योगराज, नीना, गुरमीत कौर, सिमरन, सुखबीर और पुष्पिंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा ४२क्/१२क्बी के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। योगराज से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।