News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. चंडीगढ़ से हिमाचल और नई दिल्ली के लिए तीन फ्लाइट्स शुरू करने का एमडीएलआर (मुरली धर लखा राम) एयरलाइंस का प्रोजेक्ट खटाई में पड़ गया है। वजह है एव्रो आरजे-70 विमानों का टेस्ट फ्लाइट में ही फेल होना। एयरलाइंस की कुल्लू के लिए टेस्ट फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया था।
इसके बाद मंत्रालय ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइंस की सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी थी। डायरेक्टर जनरल एविएशन ने विमानों के टेक्निकल टेस्ट के बाद ही उड़ान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एमडीएलआर के ये विमान इतने पुराने हो चुके हैं कि किसी भी एयरलाइंस के बेड़े में शामिल नहीं हैं। रायल भूटान एयरलाइंस ने वर्षो पहले इन विमानों को ग्राउंड कर दिया था। एमडीएलआर इन विमानों की रेट्रोफिटिंग के बाद 28 अप्रैल से उड़ान की तैयारी में था।
एमडीएलआर की तीन फ्लाइट्स चंडीगढ़ से कांगड़ा, कुल्लू और नई दिल्ली के लिए थीं। लेकिन एयरलाइंस के बेड़े में शामिल एव्रो आरजे-70 की सेफ लैंडिंग और टेकऑफ को लेकर आशंका है। डायरेक्टर जनरल एविएशन टेक्निकल टेस्ट से यह आश्वस्त करना चाहता है कि विमान किस कंडीशन में हैं और कितने लंबे रूट पर इनकी फ्लाइंग सेफ है।
टेस्ट में एयरलाइंस के एक विमान को क्लियरेंस मिल चुकी है, लेकिन अन्य विमान जब तक मानकों पर खरे नहीं उतरते चंडीगढ़ की फ्लाइट्स शुरू नहीं हो पाएंगी। सिविल एविएशन के एक अधिकारी के अनुसार एयरलाइंस को दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1-ए में काउंटर लगाने की अनुमति मिली है। ऐसे में एयरलाइंस को कुछ राहत मिली है।