bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पुलिस लॉकअप में युवक ने फांसी लगा दी जान

कुरुक्षेत्र कृष्णा गेट चौकी के लाकअप में चोरी के आरोपी एक युवक ने शनिवार तड़के फांसी लगाकर जान दे दी। उसे शुक्रवार रात पंजाब से गिरफ्तार करके लाया गया था। सूचना मिलते ही एसपी अमिताभ ढिल्लों, एएसपी महेंद्र पराशर, एएसपी शशांक आनंद, डीएसपी तेजबीर सिंह, सिटी प्रभारी रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे। न्यायाधीश नरेंद्र शर्मा ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि चंद्रशेखर महादेव मंदिर ऋषिकेश (उत्तराखंड) के स्वामी जमनापुरी ने 26 अप्रैल को चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका ड्राइवर कार व चार लाख रुपए और कुछ चांदी के बर्तन लेकर भाग गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने पिहोवा के दीवान कालोनी के ड्राइवर सुशील के खिलाफ केस दर्ज किया था।

कार कुछ दिन बाद अंबाला में लावारिस हालत में मिली। बीती रात कृष्णा गेट चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सुशील को पटियाला से गिरफ्तार किया। सुबह करीब पांच बजे जब सभी कर्मचारी सो रहे थे तो सुशील ने चादर फाड़कर रस्सी बनाई और गेट के एंगल से झूल गया। प्राथमिक जांच में एसपी ने इसे सुसाइड का मामला बताया है। हालांकि सुसाइड के वजह की जांच की जा रही है। ढिल्लों के मुताबिक इस मामले में यदि कोई पुलिस कर्मी लापरवाह पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस मामले की जांच न्यायाधीश नरेंद्र शर्मा कर रहे हैं। बाद में एलएनजेपी अस्पताल में तीन चिकित्सकों डा. सुरेंद्र सिंह राणा, डा. बीबी कक्कड़, डा. लज्जाराम के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। डा. सुरेंद्र राणा के मुताबिक भी यह हैंगिंग का मामला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: