bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

ट्रिब्यून चौक पर ‘नमन 1857’ का आयोजन

चंडीगढ़अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ 10 मई 1857 को पहली बार देश एकजुट होकर सामने आया था। मेरठ से शुरू हुई क्रांति की लपटें पूरे देश में फैल गई थी। 1857 की क्रांति में शहीद हुए वीरों को कई जगह श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने ट्रिब्यून चौक पर नमन 1857 आयोजित कर शहीदों को याद किया।

शाम 6.57 मिनट पर भाजपा सदस्यों ने मौन रहकर श्रद्धांजली अर्पित की।आईटी सेल भाजपा के संयोजक सतिंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले भी अंग्रेजों से कई सियास्तों के राजा और नवाब लड़े, लेकिन वह देश के लिए नहीं अपना साम्राज्य बचाने की कोशिश मात्र था। 10 मई को मेरठ में सिपाही क्रांति भारतीयों का बतौर भारतीय पहला ऐसा प्रयास था जिसने अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिला कर रख दी। नौजवान क्रांतिकारी सेवादल के सदस्यों ने भी मंगल पांडे सहित इन 85 सैनिकों की याद में शनिवार शाम को मौन रख श्रद्धांजली दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: