HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मम्मी खुश तो बच्चे भी खुश

मोहालीट्राईसिटी के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को मदर्स-डे मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और माताओं को सम्मानित किया गया। मोहाली में शहर के विभिन्न स्कूलों में मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एनीज स्कूल सेक्टर-69 में मदर्स-डे पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्ले-वे से केजी तक के बच्चों ने कार्ड बनाकर अपने पेरेंटस को वेलकम किया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए गीत गाए। इसके अलावा तम्बोला, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं हरुई। स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों को मां की भूमिका और उनकी अहमियत से अवगत कराया।

मां का रिश्ता बेहद पवित्र:

स्माल वंडर स्कूल में आयोजित मदर्स डे पर कार्यक्रम में आए मेहमानों ने कहा कि मां का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सक राजश्री शारदा ने ‘मम्मी खुश तो पूरा परिवार खुश’ विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चे के मन पर उसकी मम्मी का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इस मौके बच्चों की माताओं ने भी विचार व्यक्त किए। संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल फेज-7 में पेरेंटस-टीचर मीटिंग आयोजित की गई। इस मौके पेंटिंग, रंगोली सहित कई अन्य कंपीटीशन करवाए गए। स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों को पुरस्कार बांटे।

मानव मंगल में माताओं को किया सम्मानित: मानव मंगल स्मार्ट स्कूल मोहाली में भी मदर्स डे मनाया गया। इस मौके आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं माताओं को सम्मानित किया गया।

आशमां इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-70 में भी मदर्स -डे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की ओर

से तैयार किए गए नाटक हैटस ऑफ टू

मदर के सफल मंचन से हुई। इस मौके पर स्कूल पिं्रसिपल रूपिंद्र घुम्मण ने बच्चों को मदर्स-डे के बारे में बताया। इस मौके विभिन्न खेल खेले गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: