bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शहीद दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

भोपाल. भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की 150 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहर में कई जगहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्वराज संस्थान संचालनालय एवं फ्रीडम फाइटर्स फेमिली वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में रवीन्द्र भवन में शहीद स्मरण सभा एवं शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर वीरांगना लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने की। समारोह में स्वाधीनता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल डॉ. बलराम जाखड़ ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को स्वाधीनता संग्राम के इतिहास की सच्चइयों से बारीकी से अवगत कराया जाए ताकि उनमें राष्ट्रप्रेम, करुणा और भाईचारे की भावनासुदृढ़ बने।

समारोह में संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, मध्यप्रदेश फीडम फाइटर फेमिली वेलफेयर ट्रस्ट के न्यासी संरक्षक एवं स्वंतत्रता संग्राम सेनानी डॉ. डालचंद जैन, डॉ लालता प्रसाद खरे और महापौर सुनील सूद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर स्वराज संस्थान संचालनालय के संचालक श्रीराम तिवारी, फीडम फाइटर फेमिली वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव सचिव अशोक कुमार सिंधु विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम प्रदेश भर के स्वतंत्रता संगाम सेनानी शामिल हुए।

कर्मश्री संस्था द्वारा तात्या टोपे प्रतिमा टीटी नगर थाने के सामने 1000 मोमबत्ती जलाकर 1857 के शहीदों श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में चारों धर्म के धर्मगुरू, स्कूली छात्र, खिलाड़ी व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन मप्र के तत्वावधान में दुर्गामाता चौक अन्ना नगर चौराहे पर नमन 1857 कार्यक्रम के तहत रक्तांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि निराल सृजन पीठ मप्र के निदेशक रामेश्वर मिश्र पंकज थे।

शिवाजी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा शिवाजी चौराहा लिंक रोड के पास प्रणामांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर 1857 के शहीदों की याद में दो मिनट 30सेकंड की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भेल युवक कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सोनागिरी चौराहे पर दो मिनट का मौन रखा गया है।

इस मौके पर ओंकार सिंह, जेकेपाठक, मनीष तिवारी, नरेद्र यादव विशेष रूप से मौजूद थे। पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे पर भेल भाजपा के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाम 6 बजकर 57 मिनट पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर बसंत गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, अनेक लोग मौजूद थे।

साकेत नगर स्थित पंचवटी मार्केट भाजपा ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर नरेश आसुदानी, टीआर मिश्रा, अरविंद बेडेकर, सुनील द्विवेदी, आरए गुप्ता सहित मार्केट के व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। बरखेड़ा पठानी में हनमान मंदिर में भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर कृष्णा गौर, नारायण सिंह पाल, बारेलालअहिरवार, प्रेमसिंह ध्रुर्वे विशेष रूप से मौजूद थे।

सोशल सोल्युशन एसोसिएशन (एसएसए) व महाराणा प्रताप सेना द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को 1857 की क्रांति की 150 वीं वर्षगांठ मनाई। हबीबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत की आजादी के लिए इस क्रांति में शहीद मंगल पांडे समेत देश के अन्य सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान शहीदों की श्रद्धांजलि के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर संगठन के महासचिव प्रदीप सिंह राजपूत, मनोज साहू, हरिनारायण पाराशर, महिपाल सिंह, नित्यानंद शर्मा, सौरभ दांगी, ज्ञानू श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: