HomeNewsNational National

सांबा : आतंकियों-सेना में मुठभेड़, चार की मौत

जम्मू. छह साल बाद आतंकवादियों के कहर का गवाह बन रहा है जम्मू, यहां सांबा सेक्टर में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकवादियों की गोली से चार लोगों की मौत होने के समाचार हैं।

विभिन्न स्रोतों से मिल रही खबरों के मुताबिक सांबा सेक्टर में जारी मुठभेड़ में आंतकवादियों की गोली लगने से दो ग्रामीण, एक जवान और एक कैमरामेन की मौत हो गई। आतंकवादी पनाह पाने के लिए सांबा के रिहायशी इलाकों में घुस गए हैं। मुठभेड़ रविवार सुबह से चल रही है।

इससे पहले शनिवार को सांबा सेक्टर से विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था और शुक्रवार को पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने सीमा पार की गोलीबारी के जवाब में फायरिंग की थी।

पुलिस ने बताया है कि आतंकियों की गोली लगने से होशियार सिंह और उसकी पत्नी शशिबाला की मौत हो गई। आतंकवादियों का एक घर में घुसा होना बताया जा रहा है। पुलिस आईजी के राजेंद्र ने आशंका जताई है कि गुरुवार को पाकिस्तान से भारतीय सीमा में शायद कुछ आतंकी घुस आए हैं और यह उन्हीं की करतूत है।

2002 के बाद से जम्मू में आतंकी हमले की यह पहली घटना है। मेजर जनरल डी चौधरी ने कहा कि हमारे पास जानकारियां हैं कि सीमा पार से कुछ और आतंकी घुसने की फिराक में हैं ताकि वे यहां आतंक फैला सकें, अमरनाथ यात्रा में विघ्न डाल सकें और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में खलल डाल सकें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: