गुवाहाटी. बदले की कार्रवाई करते हुए दीमा हलाम दाओगाह आतंकवादियों ने उत्तरी असम के काचर पहाड़ी इलाके के एक रेलवे स्टेशन पर हमले को अंजाम दिया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने डीएचडी के 12 आतंकियों को मार गिराया था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बदला लेते हुए आतंकियों ने शनिवार देर रात मिग्रेन बीसू रेलवे स्टेशन पर फायरिंग की और मौके पर ही तीन लोगों को मार डाला। शनिवार सुबह हरालू गांव में सेना और पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में डीएचडी के 12 आतंकी मार गिराए गए थे और 18 घायल होने के बाद भाग खड़े हुए थे।
डीएचडीए आतंकियों ने युद्ध विराम न करने की धमकी देते हुए मांग की है कि सरकार रेलवे ब्रॉड गेज परिवर्तन का काम तुरंत रोक दे।
संबंधित खबरें
* असम : मुठभेड़ में 11 आतंकवादी ढेर