News
International International केंसास सिटी. अमेरिका में आई भीषण आँधी के कारण कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग अपने घरों के मलबे में फँस गए।
नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार मिसौरी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।
ओकलाहोमा ऊर्जा प्रबंधन विभाग ने कहा कि आँधी की वजह से कई लोग घायल हुए हैं और कई लोग मलबे में फँस गए हैं। एक एजेंसी की खबर के मुताबिक फँसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। आँधी से संपत्ति को भी व्यापक क्षति हुई है और कई पेड़ उखड़ गए हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने विश्वास जताया कि उनकी टीम आईपीएल खिताब जीतेगी।
सहवाग ने कहा कि हमने अभी तक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है और सभी खिलाड़ी आईपीएल के इस प्रारूप को पसंद कर रहे है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम आईपीएल जीत लेंगे।