HomeNewsInternational International

अब भी सबसे लोकप्रिय नाम एमिली, जैकब

वॉशिंग्टन. नए अभिभावक अपने बच्चों के नाम के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अमेरिका में लगातार 12 सालों से बच्चियों के नाम के रूप में एमिली और बच्चों के नाम के रूप में जैकब पिछले नौ सालों से पालकों के बीच सबसे लोकप्रिय बने हुए हैं।

2007 में अपने बच्चों का नाम रखने में नए माता-पिता भी पुरानी आदतों से ज्यादा दूर नहीं दिखे। केवल एक नाम एलिजाबेथ दो साल के बाद सर्वोच्च दस की सूची में नया है। सामाजिक सुरक्षा प्रशासन द्वारा कल जारी सूची के अनुसार सामंथा जो पहले दसवें नंबर पर था अब 12वें नंबर पर खिसक गया है।

बच्चों की सूची में बाइबिल पर आधारित नाम ज्यादा प्रसिद्ध हैं। जैकब के अलावा माइकल जोशुआ और मैथ्यू नाम भी काफी लोकप्रिय रहे। बच्चियों में इमेली के बाद इजाबेला इमा और इवा वो लोकप्रिय नाम हैं, जो 1996 से बच्चियों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं।

लड़कियों के दस सर्वाधिक लोकप्रिय नामों में क्रमश: मेडिसन सोफिया ओलिविया एबिगेल हन्नाह और एलिजाबेथ हैं। लड़कों की सूची में इथान डैनियल क्रिस्टोफर एंथनी विलियम और एंड्रयू के नाम शामिल हैं।

नामों के विशेषज्ञों का कहना है कि लोकप्रिय नामों का संबंध बहुधर्मी समूहों से होता है और इसका कोई विपरीत संकेतार्थ नहीं है। इमेली नाम साहित्य से भी संबंधित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: