News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल 11 मई को छत्तीसगढ़ के एक दिन के प्रवास पर आ रहे हैं। वे दंतेवाड़ा और बीजापुर जाकर सीआरपीएफ के जवानों से मिलेंगे। श्री पाटिल कल सुबह रायपुर आएंगे और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ बस्तर जाएंगे। वे नक्सलियों से मुकाबला कर रहे सीआरपीएफ के जवानों के दो कैंप में जाएंगे। वहां आदिवासियों से मुलाकात भी करेंगे।
शाम को जगदलपुर में वे मुख्यमंत्री और राज्य के आला अफसरों के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। राज्य की जरूरतों और केंद्र की भूमिका पर वे अफसरों से चर्चा कर कोई निर्णय ले सकते हैं।