नंदीग्राम. पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम जिले के सोनाचूरा गांव में दो महिलाओं ने सीआरपीएफ के डीआईजी आलोक राज के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराते हुए र्दुव्यवहार का आरोप लगाया है हालांकि केंद्रीय बल के अधिकारी ने इसे झूठा करार दिया है।
नंदीग्राम पुलिस थाने के प्रभारी देबाशीष चक्रवर्ती ने रविवार को कहा कि दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक छापामार कार्रवाई के दौरान राज ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की।
इस आरोप पर राज ने कहा कि नंदीग्राम में उन्हें कार्रवाई करने से रोकने के लिए इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। लेकन ऐसे आरोपों से वे डरने वाले नहीं हैं और अपने कर्तव्य से पीछे भी हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बीती रात एक बैठक में व्यस्त थे और सीआरपीएफ कैंप में ही थे।
डीआईजी ने कहा कि पुलिस ने ऐसी किसी एफआईआर के बारे में उन्हें सूचना नहीं दी है।